Anupama: अनुपमा की बेटी ‘पाखी’ ने शो को कहा अलविदा? एक्ट्रेस बोली- फिलहाल तो ऐसा…

1 / 1
Anupama: अनुपमा की बेटी ‘पाखी’ ने शो को कहा अलविदा? एक्ट्रेस बोली- फिलहाल तो ऐसा…
फुल स्क्रीन में देखें

Anupama: अनुपमा की बेटी ‘पाखी’ ने शो को कहा अलविदा? एक्ट्रेस बोली- फिलहाल तो ऐसा…

सीरियल अनुपमा में इन दिनों पाखी का ट्रैक दिखाया जा रहा है. उसके गायब होने से वनराज-अनुपमा सहित पूरा परिवार परेशान है. इस बीच सोशल मीडिया पर कयास लगाया जा रहा है कि पाखी यानी मुस्कान बामने ने शो को अलविदा कह दिया है. इसपर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पॉपुलर सीरियल अनुपमा में इन दिनों पाखी का ट्रैक चल रहा है. पाखी के गायब होने से फैंस परेशान है कि कहीं उन्होंने शो छोड़ तो नहीं दिया है.

मुस्कान बामने स्टार प्लस के शो अनुपमा में एक शुरूआत से बनी हुई है. शो साल 2020 में शुरू हुआ था. इस बीच शो को अलविदा कहने पर टेली मसाला से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ये तो मुझे भी पता नहीं है अभी तक कि पाखी कहां गायब हो गई है. मुझे पता चलेगा तो मैं जरूर बताउंगी.

मुस्कान बामने ने आगे कहा, शो को छोड़ने पर कहा कि, फिलहाल तो ऐसा नहीं है, क्या बोलूं मैं. अब मुस्कान के जवाब से इतना तो तय है कि वो इसे छोड़कर नहीं जा रही है बस कुछ समय के लिए गायब है.

मुस्कान बामने, अनुपमा में वनराज और अनुपमा की बेटी का रोल निभाती है. शो में उसके गायब होने पर अधिक ने इसके लिए अनुपमा को दोषी ठहराया. जबकि अनुपमा को लगता है कि अधिक की वजह से उसकी बेटी लापता हुई है.

मुस्कान बामने की लोकप्रियता अनुपमा सीरियल के बाद काफी बढ़ी है. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनके लाखों फैंस है. अधिक और उनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है.

वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो अनुज को पुलिस का कॉल आएगा कि उन्हें किसी लड़की की बॉडी मिली है, जिसका हुलिया पाखी से मिलता है. ये जानकर अनुपमा फूट-फूट कर रोने लगेगी.

राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा टीआरपी रेस में सबसे आगे है. जब से शो शुरू हुआ है, तब से ही ये अपने आगे किसी और सीरियल्स को टिकने नहीं देता. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है.

अनुपमा शो में मालती देवी की भी कहानी चल रही है. मालती से नकुल ने सबकुछ छीन लिया है और उसे गुरूकुल से बेदखल कर दिया है.

पाखी और मालती देवी के अलावा अनुपमा में अंकुश के नाजयाज बेटे रोमिल को लेकर भी ट्रैक चल रहा है. बरखा नहीं चाहती कि रोमिल उसके घर में रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >