Amitabh Bachchan Birthday: इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितना चार्ज करते हैं अमिताभ बच्चन? जानकर हो जाएंगे हैरान!

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे. बिग बी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टवि रहते है. इंस्टा पर उन्हें काफी लोग फॉलो करते है. लेकिन क्या आप जानते है एक इंस्टा पोस्ट के लिए बिग बी कितना चार्ज करते हैं.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमिताभ बच्चन एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं. अक्सर बिग बी अपने पोस्ट से फैंस को फिल्मों या अपने लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते है.

अमिताभ बच्चन कभी-कभी सोशल मीडिया पर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताएं भी शेयर करते है. बिग बी का हर पोस्ट काफी वायरल होता है और यूजर्स इसपर कमेंट करने से पीछे नहीं हटते.

इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन को 35.7 मिलियन से लोग फॉलो करते हैं. बिग बी ने अबतक 1,050 पोस्ट किए है और वो 72 लोग को फॉलो करते है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर इंस्टा पर हर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए करीब 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं. बता दें कि बिग बी कई बड़े प्रॉडक्ट के ब्रैंड ऐंबैसडर है. वो कई ऐड में नजर आते है.

एक्स पर अमिताभ बच्चन को 48 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने एक्स पर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लाइन लगा रखी है- तुमने हमें पूज पूज कर पत्थर कर डाला; वे जो हमपर जुमले कसते हैं हमें जिंदा तो समझते हैं.

बता दें कि बिग बी का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर हुआ था. सुपरस्टार को सिनेमा में उनके योगदान के लिए कई मौकों पर विदेशी सरकारों द्वारा सम्मानित किया गया है.

1982 में, अमिताभ को लगभग मृत्यु का अनुभव हुआ. फिल्म ‘कुली’ के सेट पर एक दुर्घटना के बाद डॉक्टरों और उनके परिवार ने उम्मीद खो दी थी.

90 के दशक में अमिताभ बच्चन ने खुद को लगभग दिवालिया पाया. उन्हें यश चोपड़ा से काम मांगना पड़ा और फिर उन्हें ‘मोहब्बतें’ में देखा गया. बता दें कि इस मूवी में शाहरुख खान थे और मूवी सुपरहिट थी.

अमिताभ बच्चन पिछली बार फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आए थे. फिल्म चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें अभिनेता अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी और परिणीति चोपड़ा ने भी काम किया था.

इन दिनों अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 15 में नजर आ रहे हैं. अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वो गणपत में नजर आएंगे. इसके अलावा वो प्रोजेक्ट के को लेकर सुर्खियों में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >