Dunki से लेकर सि���घम अगेन और एनिमल तक, गदर 2-जवान की सफलता के बाद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करेंगी धुआंधार कमाई

1 / 1
Dunki से लेकर सि���घम अगेन और एनिमल तक, गदर 2-जवान की सफलता के बाद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करेंगी धुआंधार कमाई
फुल स्क्रीन में देखें

Dunki से लेकर सि���घम अगेन और एनिमल तक, गदर 2-जवान की सफलता के बाद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करेंगी धुआंधार कमाई

सनी देओल की गदर 2, रजनीकांत की जेलर और शाहरुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब आने वाले दिनों में कई बड़ी बजट की फिल्में रिलीज होने वाली है, जो थियेटर्स में धुआंधार परफॉर्म करेगी.

इस साल की शुरुआत में सनी देओल स्टारर ‘गदर 2′ और शाहरुख खान की जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. अब शाहरुख खान की ‘डंकी’, प्रभास स्टारर ‘सलार’ से लेकर रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ तक, थियेटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है.

‘पठान’ और ‘जवान’ की सुपर सफलता के बाद, शाहरुख खान साल की अपनी तीसरी रिलीज ‘डंकी’ के साथ दर्शकों को मनोरंजन की रोमांचक सवारी पर ले जाने के लिए तैयार हैं. यह पहली बार है जब शाहरुख खान राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म में काम करेंगे.

डंकी 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब, बॉलीवुड के बादशाह के साथ साउथ सुपरस्टार प्रभास भिड़ेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि सलार और डंकी एक ही दिन रिलीज होगी.

सनी देओल अभिनीत ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार अभिनीत ‘ओएमजी 2’ के साथ बड़े टकराव से सफलतापूर्वक बचने के बाद, रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज होगी.

विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘सैम बहादुर’ भी इस साल इसी तारीख को रिलीज हो रही है. जहां ‘एनिमल’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, वहीं ‘सैम बहादुर’ का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. दोनों ही बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से कुछ हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल होती है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और कैटरीना अभिनीत फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ भी 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. जबकि योद्धा में दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में हैं, मेरी क्रिसमस में विजय सेतुपति हैं.

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपथ: पार्ट वन’ बॉक्स ऑफिस पर थलपति विजय अभिनीत फिल्म ‘लियो’ के साथ टकराव के लिए तैयार है. दोनों फिल्मों को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सभी पांच लोकप्रिय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

बॉलीवुड और साउथ की लड़ाई को ध्यान में रखते हुए, अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इधर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ भी 15 अगस्त 2024 में ही रिलीज होगी. इस मूवी की टक्कर सिंघम अगेन से होगी. ‘पुष्पा 2’ सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >