Dream Girl 2 Box Office Collection Day 5: पूजा बनकर छाये आयुष्मान खुराना, 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मूवी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. अब मूवी के कलेक्शन में उछाल देखा गया. इसने 5वें दिन 60 करोड़ रुपये की कमाई की.

राज शांडलिया द्वारा निर्देशित आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ड्रीम गर्ल 2 ने रिलीज होने के पांच दिनों में 50 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है. ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह आयुष्मान के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई. आज रक्षाबंधन की छुट्टी के कारण फिल्म की टिकट बिक्री में उछाल आने की उम्मीद है.

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 5.70 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल कमाई 51.83 करोड़ रुपये हो गई.

ड्रीम गर्ल 2 ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में 10.69 करोड़ के साथ ओपनिंग की. शनिवार को इसने 14.02 करोड़, रविवार को 16 करोड़ और सोमवार को 5.42 करोड़ कमाए. अब तक फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 51.83 करोड़ रुपये है.

आयुष्मान खुराना ने हाल ही में सिनेमाघरों में ड्रीम गर्ल 2 के अच्छे प्रदर्शन के बारे में बात की. फिल्म और इसके शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने एक बयान में कहा, “मैं बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल 2 की शुरुआत से रोमांचित हूं.

उन्होंने कहा, ड्रीमगर्ल 2 ने मुझे मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत दी है! सिनेमा और सामुदायिक दृश्य के जादू से मोहित होकर बड़े होने के बाद, दर्शकों को सिनेमाघरों में लौटते हुए, हंसी साझा करते हुए और मेरी फिल्म, ड्रीम गर्ल 2 का अनुभव करते हुए देखना वास्तव में दिल को छू लेने वाला है.

उन्होंने कहा, “फिल्म एक नॉन-स्टॉप मनोरंजन पैकेज है और इसे एक शानदार शुरुआत मिली है, जो एक संकेत है कि फिल्म अपने वादे पर खरी उतरेगी. इस फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर मैं बहुत खुश हूं.

आयुष्मान ने अपने दिवंगत पिता पी खुराना को भी याद करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने उन्हें एक अच्छा अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया. एक्टर ने कहा, “काश मेरे पिता यह अनुभव करने के लिए यहां होते. ड्रीम गर्ल उनकी पसंदीदा फिल्म थी. उन्हें इस बात पर बहुत गर्व था कि मैंने कैसे कुछ अलग करने का प्रयास किया. एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >