साल 2023 में करीना कपूर से लेकर इन सितारों ने OTT पर किया डेब्यू, चलाया जादू, देखें लिस्ट

1 / 1
साल 2023 में करीना कपूर से लेकर इन सितारों ने OTT पर किया डेब्यू, चलाया जादू, देखें लिस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

साल 2023 में करीना कपूर से लेकर इन सितारों ने OTT पर किया डेब्यू, चलाया जादू, देखें लिस्ट

साल 2023 बस खत्म होने वाला है और 2024 आने वाला है. 2023 में कई बॉलीवुड स्टार्स ने ओटीटी पर डेब्यू किया. द नाइट मैनेजर में आदित्य रॉय कपूर से लेकर जाने जान में करीना कपूर खान तक ने ओटीटी पर कदम रखा. आपको बताते है किस-किस स्टार्स ने ओटीटी की दुनिया में एंट्री मारी.

करीना कपूर ने मिस्ट्री थ्रिलर ‘जाने जान’ से ओटीटी पर डेब्यू किया. इसमें करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत थे. मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

आदित्य रॉय कपूर ने द नाइट मैनेजर से ओटीटी पर डेब्यू किया. आदित्य इसमें जबरदस्त अंदाज में दिखे, जिसके देखकर फैंस दीवाने हो गए थे.

दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आई थी. इस सीरीज में विजय वर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई.

काजल ने भी द ट्रायल के जरिए ओटीटी पर डेब्यू कर लिया. सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित, ‘द गुड वाइफ’ ‘द गुड वाइफ’ का भारतीय रूपांतरण है. ‘द ट्रायल’ में जिशु सेनगुप्ता, शीबा चड्ढा और कुब्रा सैत सहित अन्य कलाकार भी हैं.

तारा सुतारिया ने हाल ही में अपूर्वा में अपने अभिनय से दर्शकों की तारीफ बटोरी. एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू किया और गंभीर कहानी में पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आईं.

वरुण धवन ने बवाल के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर थी. फिल्म इसी साल अमेजान प्राइम पर रिलीज हुई थी.

अदिति राव हैदरी ने इस साल ताज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया. इसमें वो अनारकली के रोल में नजर आई. उन्होंने इसमें जबरदस्त परफॉर्मेंस दी.

सोनम कपूर ने ब्लाइंड से ओटीटी पर डेब्यू किया. सोनम लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर है और अपने परिवार पर फोकस कर रही है.

फर्जी से शाहिद कपूर ने ओटीटी पर डेब्यू किया. इसमें शाहिद के अलावा भुवन अरोड़ा, विजय सेतुपति, के के मेनन थे.

Also Read: फ्री में देखें ये 8 धांसू वेब सीरीज, नहीं खर्च होगा आपका एक भी पैसा, देखें यहां पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >