ऐश्वर्या राय के बच्चन हाउस छोड़ने की खबरों के बीच BIG B ने किया ये पोस्ट,आराध्या की परफॉर्मेंस से हुए इम्प्रेस

1 / 1
ऐश्वर्या राय के बच्चन हाउस छोड़ने की खबरों के बीच BIG B ने किया ये पोस्ट,आराध्या की परफॉर्मेंस से हुए इम्प्रेस
फुल स्क्रीन में देखें

ऐश्वर्या राय के बच्चन हाउस छोड़ने की खबरों के बीच BIG B ने किया ये पोस्ट,आराध्या की परफॉर्मेंस से हुए इम्प्रेस

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें कई बड़े सेलेब्स के बच्चे परफॉर्म करते नजर आए. इसमें आराध्या बच्चन, अबराम खान, तैमूर अली खान जैसे स्टार किड्स शामिल है. उनके वीडियोज ने लोगों का ध्यान खींचा. अब अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती के परफॉर्मेंस की तारीफ की.

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन ने एक ड्रामा में परफॉर्म किया. आराध्या के एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की.

आराध्या का परफॉर्मेंस देखने के लिए ऐश्वर्या, ऐश्वर्या की मां,अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन आए थे. स्टारकिड के परफॉर्मेंस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

अमिताभ बच्चन अपनी पोती की तारीफ की. उन्होंने कहा, “मैं जल्द ही आपके साथ रहूंगा .. आराध्या के स्कूल में कॉन्सर्ट और उसके प्रदर्शन को देखने में व्यस्त .. यह हम सभी के लिए बहुत खुशी और गर्व का क्षण है .. मंच पर पूरी तरह से स्वाभाविक नन्ही बच्ची – अच्छा अब थोड़ा नहीं..तो बाद में.

ऐश्वर्या अपनी बेटी के स्टेज पर परफॉर्म करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आईं. उसके परफॉर्मेंस से एक्ट्रेस काफी खुश दिखी. ऐश्वर्या के अपनी बेटी को प्यार से चूमती और गले लगाते वीडियो भी वायरल हुआ था.

बता दें कि कुछ समय से कुछ दिनों से ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन का उनके ससुराल वालों के संग कुछ अनबन चल रहा है. जिसके बाद खबर आई कि एक्ट्रेस ने जलसा छोड़ दिया है.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या अभी भी बच्चन परिवार के साथ रहती हैं. वह अमिताभ बच्चन के जलसा के बगल वाले बंगले में रह रही हैं, जो अंदर से एक दूसरे से जुड़ा हुआ है.

आराध्या बच्चन एक पॉपुलर स्टारकिड है. अक्सर उसके वीडियोज और क्यूट तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

अभिषेक-ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी. शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. शादी के चार साल बाद दोनों माता-पिता बने और उनकी बेटी का नाम आराध्या है.

अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म गणपत में नजर आए थे, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के दादा के रोल में दिखे थे. टाइगर के अपोजिट इसमें कृति नजर आई थी. हालांकि फिल्म पिट गई थी.

अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो कौन बनेग करोड़पति 15 को होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा बिग बी प्रोजेक्ट-के को लेकर लगातार सुर्खियों में है, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण है.

Also Read: Aishwarya Rai ने छोड़ा पति अभिषेक बच्चन का घर? जलसा छोड़ इस घर में हुई शिफ्ट, जानिए क्या है सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >