2024 Upcoming Web Series: मिर्जापुर 3 सहित ये वेब सीरीज अगले साल होगी रिलीज, लिस्ट में शामिल है ये भौकाल सीरीज

6 Hindi Web Series To Release On OTT In 2024: साल 2024 बस दस्तक देने वाला है और नया साल शुरू होने वाला है. नये साल में कई ऐसी वेब सीरीज है, जो रिलीज होने वाली है. लिस्ट में मिर्जापुर 3, आश्रम 4, पंचायत 3, असुर 3 जैसे सुपरहिट सीरीज शामिल है. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते है.

मिर्जापुर 3 में दर्शकों को कालीन भैया और गुड्डू भैया के बीच एक लड़ाई देखने को मिलेगा. गुड्डू मिर्जापुर की गद्दी पर बैठा हुआ है. तीसरे सीजन में कालनी भैया की वापसी दिखाया जाएगा.

बहुप्रतीक्षित आश्रम सीजन 4 का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सीरिज अगले साल रिलीज होगी. इसमें बॉबी देओल ने मुख्य रोल निभाया था और इसके तीनों सीजन काफी हिट हुए.

‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 की रिलीज की उम्मीद फैंस काफी समय से कर रहे हैं. मनोज बाजपेयी ने इसमें लीड रोल निभाया था. कहा जा रहा है कि आगे की कहानी इसकी कोविड-19 जैसे किसी वायरस पर बेस्ड हो सकती है.

पंचायत 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अगले साल रिलीज हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स साल 2024 में इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर सकते हैं. इसका पहला लुक सामने आ चुका है.

असुर 2 की रोमांचक कहानी ने दर्शकों को बांधा रखा. इसके अगला सीजन अगले साल आ सकती है. मेकर्स की ओर से ऑफिशियली अनाउंसमेंट बाकी है.

शाहिद कपूर ने शो ‘फर्जी’ के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया था. कहा जा रहा है कि इसका अगला सीजन अगले साल आने वाली है. हाल ही में एक कार्यक्रम में अभिनेता ने ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन के विकास की पुष्टि की.

इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय नजर आएंगे. रोहित शेट्टी का ये शो अगले साल 19 जनवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी.

मनोज बाजपेयी की एक और वेब सीरीज ‘किलर सूप’ जनवरी में 11 तारीख को स्ट्रीम होगी. ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Also Read: Animal OTT Release Date: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और टाइम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >