कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, कटिहार में आगामी चार एवं पांच अप्रैल को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया जायेगा. उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, कौशल विकास तथा समग्र व्यक्तित्व विकास के संबंध में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद को मजबूत बनाना है. कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ अरविंद प्रसाद ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य अभिभावकों से सीधे संवाद करेंगे तथा विद्यार्थियों के प्रदर्शन, उनकी उपलब्धियों और सुधार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे. अभिभावकों से प्राप्त सुझावों और मार्गदर्शन को भी संस्थान के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने में शामिल किया जाएगा. कॉलेज प्रशासन का मानना है कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथियों पर कॉलेज परिसर में उपस्थित होकर इस बैठक में भाग लें तथा अपने सुझावों से विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान दें. आयोजन कॉलेज परिसर में प्रातः निर्धारित समयानुसार किया जाएगा. अभिभावकों को बैठक में भाग लेने के लिए व्हाटस्एप के माध्यम से संदेश भेजा जा रहा है.
चार व पांच अप्रैल को केईसी में अभिभावक-शिक्षकों की होगी बैठकअभिभावकों को व्हाटस्एप के माध्यम से भेजा जा रहा संदेश
चार व पांच अप्रैल को केईसी में अभिभावक-शिक्षकों की होगी बैठकअभिभावकों को व्हाटस्एप के माध्यम से भेजा जा रहा संदेश
