अपनी बात की लाज रख लें मंत्रीजी

पिछले दिनों पाठक मत में ‘कथनी करनी में समता लायें मंत्रीजी’ शीर्षक से छपे पत्र से मैं पूरी तरह सहमत हूं. शिक्षक नियुक्ति को लेकर सिर्फ बयानबाजी तथा तिथि का निर्धारण किया जाता है, पर उस पर अमल होता दूर-दूर तक नजर नहीं आता है. केंद्रीय मंत्रीजी के कथनानुसार 15 फरवरी तक नियुक्ति होनी तो […]

पिछले दिनों पाठक मत में ‘कथनी करनी में समता लायें मंत्रीजी’ शीर्षक से छपे पत्र से मैं पूरी तरह सहमत हूं. शिक्षक नियुक्ति को लेकर सिर्फ बयानबाजी तथा तिथि का निर्धारण किया जाता है, पर उस पर अमल होता दूर-दूर तक नजर नहीं आता है. केंद्रीय मंत्रीजी के कथनानुसार 15 फरवरी तक नियुक्ति होनी तो संभव नहीं दिखती है.

शिक्षा मंत्री जी का बयान, कि कक्षा 6-8 तक की नियुक्ति प्रक्रि या जल्द पूरी कर ली जायेगी, को भी महीनों बीत गये. कुछ दिनों पहले माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी कहा कि 25 फरवरी तक शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. अब तक नियुक्ति की प्रक्रि या शुरू ही नहीं की गयी है तो 25 फरवरी तक वह पूरी कैसे हो जायेगी? अत: तमाम नेताओं से आग्रह है कि सिर्फ कोरे आश्वासन न दें, बल्कि अपनी बात की लाज भी रखने की कोशिश करें.

आराधना, ई-मेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >