मानसून से उम्मीदें ...

बीते दो वर्षों से भीषण सूखे की चपेट में असंख्य समस्याओं से जूझ रहा हमारा देश भारत, अब चैन की सांसें लेगा. भारतीय मौसम विभाग ने जून से सितंबर माह तक भारी बारिश होने की संभावना जतायी है. उनके अनुसार, इस बार का मानसून पिछले दो वर्षों से मौसम की मार से बेहाल किसानों की […]

बीते दो वर्षों से भीषण सूखे की चपेट में असंख्य समस्याओं से जूझ रहा हमारा देश भारत, अब चैन की सांसें लेगा. भारतीय मौसम विभाग ने जून से सितंबर माह तक भारी बारिश होने की संभावना जतायी है. उनके अनुसार, इस बार का मानसून पिछले दो वर्षों से मौसम की मार से बेहाल किसानों की तकदीर और तसवीर बदलने वाला होगा.

फिलहाल, लगभग समूचा देश मौसम की मार से त्राहि-त्राहि कर चुका है. देश के 18 राज्यों के 200 जिलों में 50 करोड़ से ज्यादा लोग सूखे से बुरी तरह प्रभावित हैं. ऐसे में मौसम विभाग की अच्छी मानसून की भविष्यवाणी हमारे लिए आशा की किरणें संचारित करती है.

आदित्य शर्मा, दुमका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >