आजकल झारखंड में भी शराबबंदी का खबर सुर्खियों में है़ कई मंत्रियों ने इसका स्वागत किया है़ अगर सच में ऐसा हुआ तो यह सराहनीय पहल होगी़ शराब की वजह से अब तक अनगिनत जिंदगियां तबाह हो चुकी हैं.
इसकी वजह से घरेलू हिंसा, अपराध और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है़ शराब पीना आज एक फैशन बन चुका है, जिसकी चपेट में युवाओं के अलावा किशोर भी आने लगे हैं. इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए जरूरी है देशभर में शराब पर प्रतिबंध़
पालुराम हेम्ब्रम, सिंहभूम
