केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लिये गये दो महत्वपूर्ण फैसले कृषि क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे़ इसमें पहला कृषि बीमा और दूसरा राष्ट्रीय कृषि मंडी योजना है़.
पहली योजना जहां किसानों की फसलों को सुरक्षा देने के लिए है, वहीं दूसरी उपजायी गयी फसलों को अधिकतम मूल्य प्रदान करने के लिए़ बहुत पहले कृषि को प्रतिष्ठित व्यवसाय माना जाता था, लेकिन बदलती परिस्थितियों में यह सबसे कमजोर व्यवसाय माना जाने लगा़ वर्तमान स्थिति यह है कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. लेकिन सरकारी प्रयास से यह व्यवसाय फिर प्रतिष्ठित हो सकता है़ लेकिन इसके लिए कृषि क्षेत्र में सरकार को कई और कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं.
अर्चना पांडेय, धनबाद
