यह सुनने में बड़ा अच्छा लगता है कि भारत जनसंख्या के मामले मे विश्व में दूसरा स्थान रखता है़ किसी भी देश की जनसंख्या या तो उसकी ताकत होती है या बोझ़ ऐसे में भारत को अपनी जनसंख्या को ताकत बनाने पर जोर देना चाहिए़
इसके लिए सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश बढ़ाना होगा़ इससे निवेश से न केवल देश की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि खुशहाली भी आयेगी़ हम जापान का उदाहरण ले सकते हैं, जो अपने मानव संसाधन के बल पर एक विकसित देश है़
परितोष पाण्डेय, बोकारो
