कोलकाता गैंग रेप पर यह चुप्पी क्यों?

कोलकाता में नाबालिग लड़की के साथ दो बार गैंग रेप के बाद बंगाल पुलिस के बयान ने जिस तरह से समूचे भरतवासियों को शर्मसार किया है, ऐसे में आज महिला आयोग कहां है? मात्र सवाल पूछ लेने से काम चल जायेगा? क्या उसे इस बयान की निंदा नहीं करनी चाहिए? कहां गयी महिलाओं की मानवता? […]

कोलकाता में नाबालिग लड़की के साथ दो बार गैंग रेप के बाद बंगाल पुलिस के बयान ने जिस तरह से समूचे भरतवासियों को शर्मसार किया है, ऐसे में आज महिला आयोग कहां है? मात्र सवाल पूछ लेने से काम चल जायेगा?

क्या उसे इस बयान की निंदा नहीं करनी चाहिए? कहां गयी महिलाओं की मानवता? एक नाबालिग को दुष्कर्म के बाद जला डालने के बाद भी राज्य की मुखिया खामोश क्यों है? उस पुलिस अधिकारी को अविलंब बरखास्त क्यों नहीं किया जाता, जो उन हत्यारों का बचाव कर रही है?

जिस पुलिस को जनता का रक्षक समझा जाता है, वही भक्षक बनी हुई है. उसे चाहिए कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश करे और सख्त सजा दिलाने की कोशिश करे, ताकि ऐसी घृणित मानसिकता वाले लोगों के मन में पुलिस और कानून का डर व्याप्त हो.

मीरा बैद्य, कोयला नगर, धनबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >