दिल्ली राज्य के लिए हाल ही में गठित आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार आज जब कुछ करना चाहती है, तब हम सब उसे पूरा समय क्यों नहीं दे रहे हैं? बार-बार लोग यह क्यों कह रहे हैं कि नयी पार्टी की नयी सरकार कुछ कर नहीं पायेगी? जब हम सब कांग्रेस को इतने साल दे सकते हैं, तो इन्हें कुछ समय देने में क्या बुराई है?
आज हमारे देश की हालत बहुत खराब है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है, देश के कोने-कोने और कण-कण में अपनी जगह बना चुका भ्रष्टाचार. आज देश में ईमानदारी को विलुप्त माना जा रहा है और जो ईमानदारी की बात कर भी रहा है, उसे मूर्ख समझा जाता है. लेकिन कहीं न कहीं हमारे मन में ईमानदारी को लेकर श्रद्धाभाव जरूर है, तभी तो ईमानदारी के नाम पर एक आम आदमी को लोगों ने दिल्ली की सत्ता सौंप दी. अब बारी है केंद्र की सत्ता सौंपने की.
सुदीप्ता दास, सीताराम डेरा, जमशेदपुर
