उत्साहजनक वोटिंग

बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है और इसके पहले चरण में पुरजोर वोटिंग हुई है. बंगाल में जहां 80 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं असम में 70 प्रतिशत़ मतदाता अपना जनादेश किसे देंगे, यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है लेकिन मतदान के आंकड़े उत्साहजनक हैं. बंगाल में मतदाताओं के […]

बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है और इसके पहले चरण में पुरजोर वोटिंग हुई है. बंगाल में जहां 80 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं असम में 70 प्रतिशत़ मतदाता अपना जनादेश किसे देंगे, यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है लेकिन मतदान के आंकड़े उत्साहजनक हैं. बंगाल में मतदाताओं के सामने ज्यादा विकल्प नहीं हैं.
वहां तृणमूल और लेफ्ट की टक्कर है और भाजपा अपनी जमीन तलाश रही है़ बात करें असम की, तो वहां मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की राजनीतिक पकड़ ढीली पड़ती जा रही है और भाजपा यहां लगातार मजबूत स्थिति में आ रही है़ संभव है कि वहां इस बार मतदाता का वर्तमान सरकार से मोहभंग हो जाये और वे बीजेपी को सरकार की चाबी सौंप दें.
पायल बजाज, बोकारो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >