भ्रष्टाचार निर्मूलन जरूरी

सरकार अगर सच में स्थिर विकास चाहती है, तो भ्रष्टाचार को दृढ़ता के साथ स्थायी रूप से निर्मूल करना होगा़ इसके लिए सभी सरकारी दफ्तरों में जल्द से जल्द ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्नत व्यवस्था करनी होगी़ असफल एवं भ्रष्ट पदाधिकारी तथा उससे संबंधित सभी अधीनस्थ को आर्थिक दंड के साथ सबके नाम […]

सरकार अगर सच में स्थिर विकास चाहती है, तो भ्रष्टाचार को दृढ़ता के साथ स्थायी रूप से निर्मूल करना होगा़ इसके लिए सभी सरकारी दफ्तरों में जल्द से जल्द ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्नत व्यवस्था करनी होगी़
असफल एवं भ्रष्ट पदाधिकारी तथा उससे संबंधित सभी अधीनस्थ को आर्थिक दंड के साथ सबके नाम और पद के साथ समाचार पत्र और दूरदर्शन में फोटो के साथ प्रकाशित करना चाहिए़
जितनी तेजी से शिकायत दर्ज होने के साथ उचित उपचार होगा, उससे कई गुना अधिक तेजी से भ्रष्टाचार-रूपी दानव का विनाश होता जायेगा़ नतीजतन विकास-ग्रासी एवं रोजगार-रोधी अपाहिज कालाधन की उपज बंद होने के साथ, सादा धन शुद्ध गतिमय होकर विकास के पथ को सुगम करने में मदद करेगा़
कानू कुमार पाल, ई-मेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >