खतरनाक रास्ता

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से आज पूरी दुनिया चिंतित है़ यह प्रवृत्ति युवाओं जहां से बाहर आने को ऐसी अंधेरी दुनिया में ले जा रही है, का कोई रास्ता नहीं. इस बढ़ती प्रवृत्ति का सबसे बड़ा कारण है बच्चों के प्रति अभिभावकों का लापरवाह रवैया़ बच्चों को खास मुकाम तक पहुंचाने की ललक […]

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से आज पूरी दुनिया चिंतित है़ यह प्रवृत्ति युवाओं जहां से बाहर आने को ऐसी अंधेरी दुनिया में ले जा रही है, का कोई रास्ता नहीं. इस बढ़ती प्रवृत्ति का सबसे बड़ा कारण है बच्चों के प्रति अभिभावकों का लापरवाह रवैया़ बच्चों को खास मुकाम तक पहुंचाने की ललक में वे यह भी ध्यान नहीं रखते कि वह किस संगत में उठता-बैठता है और उसकी दिनचर्या क्या है़
यही वह वजह है, जो बच्चे को भटकाव की ओर ले जाती है़ नशे के आदी हो जाने पर बच्चे खुद को अपराध की अंधेरी दुनिया में धकेल देते हैं. नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करें और इस अभियान में बच्चों को भी बराबर का भागीदार बनायें. आदित्य शर्मा, दुमका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >