तूफान ही नहीं, झंझावात हैं नरेंद्र मोदी

पिछले दिनों प्रभात खबर में छपी एक खबर पढ़ी. शीर्षक था, ‘कद बढ़ा तो बढ़ेंगे दंगे’. इसमें नरेंद्र मोदी का प्रोजेक्शन देश हित के लिए खतरनाक बताते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने मोदी का प्रोजेक्शन संघ के इशारे पर कराया गया बताया. इसके साथ ही उन्होंने मोदी के खासमखास अमित शाह को […]

पिछले दिनों प्रभात खबर में छपी एक खबर पढ़ी. शीर्षक था, ‘कद बढ़ा तो बढ़ेंगे दंगे’. इसमें नरेंद्र मोदी का प्रोजेक्शन देश हित के लिए खतरनाक बताते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने मोदी का प्रोजेक्शन संघ के इशारे पर कराया गया बताया.

इसके साथ ही उन्होंने मोदी के खासमखास अमित शाह को मुजफ्फरनगर दंगों के लिए जिम्मेवार ठहराया ही, यूपी-बिहार में और दंगों की आशंका व्यक्त की. कम से कम जयराम रमेश से मुङो यह उम्मीद नहीं थी. झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में उनके काम का विवरण पढ़कर मन में उनके लिए एक तपस्वी की छवि तैयार हो गयी थी, जिसे उन्होंने यह बेतुका बयान देकर खुद ही तोड़ दिया. एक बात सबको समझ लेनी चाहिए कि नरेंद्र मोदी तूफान ही नहीं एक ऐसे झंझावात का नाम है, जिसे रोक पाने की ताकत कांग्रेस तो क्या किसी में भी नहीं है.

इंदु भूषण प्रसाद, भूली, धनबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >