मोबाइल फोन जरूरी या शौचालय?

सूचना और तकनीक के इस दौर में हर हाथ में मोबाइल फोन है, लेकिन क्या हर घर में शैचालय की सुविधा है? इसका जवाब ‘नहीं’ ही होगा, क्‍योंकि हमारे राज्य झारखंड में ही तीन–चौथाई घरों के लोग आज भी खुले में शौच करते हैं. यह हमारे राज्य की कड़वी सच्‍चाई है. राज्य के हर घर […]

सूचना और तकनीक के इस दौर में हर हाथ में मोबाइल फोन है, लेकिन क्या हर घर में शैचालय की सुविधा है? इसका जवाब नहीं ही होगा, क्‍योंकि हमारे राज्य झारखंड में ही तीनचौथाई घरों के लोग आज भी खुले में शौच करते हैं. यह हमारे राज्य की कड़वी सच्‍चाई है.

राज्य के हर घर में शौचालय हो, इसके लिए सरकार ने करोड़ों रुपये की राशि खर्च किया, उसके बाद भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं. आज महिलाओं के खिलाफ होनेवाले यौन हिंसा की जो भी घटनाएं घटित हो रही हैं, उनका सबसे बड़ा कारण महिलाओं का घर से दूर खेतखलिहानों में शौच के लिए जाना होता है.

आज हमारे बीच फैलते कई रोगों की वजह भी खुले में शौच करना ही है. दोषी हम ही हैं जो चारपांच हजार रुपये का मोबाइल तो खरीद लेते हैं, लेकिन घर पर कभी शौचालय की जरूरत नहीं समझते.

दीपक कुमार सिंह, हजारीबाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >