धौनी-टीम की धूम-धड़ाम
रोहित रन बनाये अविराम
रैना-रहाणो बल्ले के विराट
और धवन की शिखर-सी मात
शेर-ए-बल्ला हर गेंद पर भारी रहेगा
जीतेंगे भई! जीत का सिलसिला जारी रहेगा,
है पिच पर हमारी पूरी पकड़
ना टूटेगी गेंदबाजी की लहर
फिराते-गिराते हम रहेंगे विकेट
यादगार बनायेंगे इस बार का क्रि केट
फिरकी-फर्राटा हर गेंद का भारी रहेगा
जीतेंगे भई! जीत का सिलसिला जारी रहेगा.
रवि कुमार गुप्ता, केंद्रीय विवि, ओड़ीशा
