कलंकित करनेवाली घटनाएं

कोलकाता में महज पुलिस पोस्ट से सौ मीटर की दूरी पर ही लुटेरों द्वारा एक मिशनरी स्कूल से 12 लाख रुपये लूटने और उसकी एक 71 वर्षीय वृद्धा नन से सामूहिक बलात्कार की बेहद घृणित घटना से सभी स्तब्ध हैं. एक अन्य घटना में दिल्ली के एक एलएलबी छात्र को बड़ी बेरहमी से रैगिंग के […]

कोलकाता में महज पुलिस पोस्ट से सौ मीटर की दूरी पर ही लुटेरों द्वारा एक मिशनरी स्कूल से 12 लाख रुपये लूटने और उसकी एक 71 वर्षीय वृद्धा नन से सामूहिक बलात्कार की बेहद घृणित घटना से सभी स्तब्ध हैं. एक अन्य घटना में दिल्ली के एक एलएलबी छात्र को बड़ी बेरहमी से रैगिंग के दौरान छात्रवास की छत से गिरा कर मौत के घाट उतार दिया.

इन दोनों दुखद घटनाओं से देश का सिर नीचा हुआ है. बड़ा दुर्भाग्य तो यह है कि ऐसी घटनाएं अब भी जारी हैं. अरब देशों की तर्ज पर ऐसे दुष्टों को चौराहे पर लटकाने की जरूरत है. उच्च शिक्षा के नाम पर रैगिंग एक बहुत बड़ा कलंक है. इस जालिम रैगिंग से न जाने अब तक कितने होनहार युवाओं को मौत के मुंह में धकेला जा चुका है जिससे उनके परिवारों की सिसकियां आज भी रु क नहीं पायी हैं. जरूरत है कड़े कानून की.

वेद प्रकाश, नरेला, दिल्ली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >