अधिकारी को मिले सख्त सजा

राष्ट्रपति पदक से नवाजे गये पुलिस अधिकारी देवेंद्र सिंह को आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में पकड़ा जाना शर्मसार करनेवाला है. यह कैसा अधिकारी है, जिसने अपने पद, फर्ज, देश, ईमान व जमीर के साथ गद्दारी की है! इस अधिकारी को जरा भी उसके जमीर ने नहीं टोका कि हाल ही में देश ने […]

राष्ट्रपति पदक से नवाजे गये पुलिस अधिकारी देवेंद्र सिंह को आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में पकड़ा जाना शर्मसार करनेवाला है. यह कैसा अधिकारी है, जिसने अपने पद, फर्ज, देश, ईमान व जमीर के साथ गद्दारी की है!
इस अधिकारी को जरा भी उसके जमीर ने नहीं टोका कि हाल ही में देश ने राष्ट्रपति पदक देकर उसकी बहादुरी की कद्र की. ऐसे अधिकारियों को तो देशद्रोह के आरोप में कड़ी सजा दी जानी चाहिए. यह सच उगलवाना चाहिए कि उसने अब तक देश के साथ क्या-क्या धोखेबाजी की है.
हेमा हरि उपाध्याय, उज्जैन, मध्य प्रदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >