वन्य जीवों को बचाया जाये

वन्य जीव-जंतु और पशु-पक्षी हमारी अमूल्य धरोहर होते हैं. लेकिन ये जीव-जंतु आये दिन रेलों की चपेट में आने से अकाल मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं. कभी रेलवे ट्रैक पर हाथी कट जाते हैं, तो कभी कोई और जानवर. यह बहुत ही पीड़ादायक है. पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभानेवाले इन जंतुओं को बचाना […]

वन्य जीव-जंतु और पशु-पक्षी हमारी अमूल्य धरोहर होते हैं. लेकिन ये जीव-जंतु आये दिन रेलों की चपेट में आने से अकाल मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं. कभी रेलवे ट्रैक पर हाथी कट जाते हैं, तो कभी कोई और जानवर. यह बहुत ही पीड़ादायक है.
पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभानेवाले इन जंतुओं को बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. उन प्वाॅइंटों को चिह्नित किये जाने चाहिए, जहां ऐसे हादसे होते हैं. उन स्थानों पर बचाव के आवश्यक उपाय करना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई जीव-जंतु काल के गाल में न समाये.
हेमा हरि उपाध्याय, उज्जैन, मध्य प्रदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >