कानूनों का सख्ती से हो पालन

बेटियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ करनेवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इसके लिए सख्त कानून की आवश्यकता है. भारत में लड़कियाें-महिलाओं के साथ होनेवाले अपराधों में तेजी से इजाफा हो रहा है. अपराधी शान से घूमते हैं. कई राज्यों में तो बेटियों के साथ होनेवाले अपराधों की स्थिति और भी भयानक है. बेटियों के […]

बेटियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ करनेवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इसके लिए सख्त कानून की आवश्यकता है. भारत में लड़कियाें-महिलाओं के साथ होनेवाले अपराधों में तेजी से इजाफा हो रहा है.
अपराधी शान से घूमते हैं. कई राज्यों में तो बेटियों के साथ होनेवाले अपराधों की स्थिति और भी भयानक है. बेटियों के सामने उत्पन्न होनेवाली इस स्थिति पर सरकार को गहराई से मंथन करना चाहिए. अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी सख्ती से विचार करना होगा.
सरकार को न्यायिक प्रक्रिया के दौरान लगनेवाले समय का लाभ उठानेवाले अपराधियों के बारे में गहनता से विचार करना होगा. खासतौर पर उन लोगों पर भी शिकंजा कसना होगा, जो ऐसे अपराधियों को बचाने के लिए उनकी मदद करते हैं. समाज को भी ऐसे अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार करने जैसे कदम उठाने होंगे और कानूनों का सख्ती से पालन भी कराना होगा.
मो जमील, मधुबनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >