लौह पुरुष के साथ लौह महिला को भी रखें याद

31 अक्तूबर भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण तिथि के रूप में दर्ज है. इस दिन देश के प्रथम गृहमंत्री व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन है, तो इसी दिन प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नृशंस हत्या उन्हीं के अंगरक्षकों ने कर दी थी. जब हम पटेल के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ […]

31 अक्तूबर भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण तिथि के रूप में दर्ज है. इस दिन देश के प्रथम गृहमंत्री व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन है, तो इसी दिन प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नृशंस हत्या उन्हीं के अंगरक्षकों ने कर दी थी. जब हम पटेल के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रहे हैं, तो इंदिरा गांधी की नृशंस हत्या को नजरअंदाज कैसे किया जा सकता है.
जबकि पाकिस्तान को सबक सिखाने को लेकर उनकी छवि ‘आयरन लेडी’ वाली भी है. इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व में हमारी सेना जब लाहौर तक पहुंच गयी थी, जिसे हम कैसे भूल सकते हैं. उन्होंने तो खालिस्तान के विरुद्ध अपने को बलिदान कर दिया. हमें उनके बलिदान दिवस को भी रखना चाहिए.
स्वर्णलता विश्वफूल, अमदाबाद (कटिहार)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >