कक्षा एक से पांच तक बीएड वालों की हो बहाली

28 जून, 2018 को एनसीटीइ ने बीएड अभ्यर्थी को कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के योग्य मान लिया. बशर्ते कि अभ्यर्थी केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 उत्तीर्ण हो. बिहार टीइटी 2017 में हुई उस समय बीएड अभ्यर्थी को पेपर-1 देने की इजाजत नहीं थी, इसलिए वे […]

28 जून, 2018 को एनसीटीइ ने बीएड अभ्यर्थी को कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के योग्य मान लिया. बशर्ते कि अभ्यर्थी केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 उत्तीर्ण हो.
बिहार टीइटी 2017 में हुई उस समय बीएड अभ्यर्थी को पेपर-1 देने की इजाजत नहीं थी, इसलिए वे केवल पेपर-2 की परीक्षा ही दे पाये. सीटेट 2018 में हुई, जिसमें बीएड अभ्यर्थी को पेपर-1 की परीक्षा देने का मौका दिया गया, जिसे बीएड अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण कर कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने की पात्रता हासिल की.
अतः बिहार के विद्यालयी बच्चों के भविष्य एवं यहां के प्रतिभाशाली बीएड अभ्यर्थी को ध्यान में रखते हुए सीटेट पेपर-1 उत्तीर्ण बीएड अभ्यर्थी को कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनने के योग्य मानते हुए बिहार सरकार को अविलंब शिक्षक बहाली की अधिसूचना जारी करनी चाहिए.
रवि रंजन कुमार, सत्यमचा (सीतामढी)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >