पेड़ों का जीवन में महत्व हमें समझना होगा

हम सभी जानते हैं कि बेहतर पैदावार यानी फसल अनुकूल मौसम पर निर्भर करता है. समय पर बारिश के साथ सूर्य का प्रकाश और बेहतर पोषण तो जरूरी है, लेकिन क्या हम इस विषय पर सोचते हैं कि बिन पेड़-पौधों के समय पर बारिश होगी कैसे? बाढ़ में मिट्टी के कटाव से बचायेगा कौन? बेशक […]

हम सभी जानते हैं कि बेहतर पैदावार यानी फसल अनुकूल मौसम पर निर्भर करता है. समय पर बारिश के साथ सूर्य का प्रकाश और बेहतर पोषण तो जरूरी है, लेकिन क्या हम इस विषय पर सोचते हैं कि बिन पेड़-पौधों के समय पर बारिश होगी कैसे? बाढ़ में मिट्टी के कटाव से बचायेगा कौन?
बेशक सभी पेड़ आम, पपीते, कटहल, सहजन जैसी फल व सब्जियां नहीं देता हो, पर हर पेड़ शुद्ध हवा देने और पर्यावरण संरक्षण में सहायक तो है. हम कृषि के लिए कितनी भी उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर कम भूमि व अल्प अवधि में ज्यादा पैदावार कर लें.
लेकिन, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का दूसरा विकल्प नहीं है. जितनी तेजी से हम आधुनिकता को अपनायेंगे, उतनी ही तेजी से हमें पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण की जरूरत होगी. हमें पेड़ों की घटती संख्या व अपने जीवन में इसके महत्व के प्रति सचेत होना होगा.
आकाश राज, पटना कॉलेज (पटना)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >