पर्यावरण की रक्षा का लें संकल्प, पौधे लगाएं

गुरुवार को पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा. इस मौके पर सिर्फ संदेश भेजकर बैठ नहीं रहना चाहिए. इसकी रक्षा के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. आम लोगों के साथ सरकार को भी इस विषय पर सोचना होगा. जिस तरह गर्मी बढ़ रही है और जल स्तर गिर रहा है. इससे आनेवाले दिनों में […]

गुरुवार को पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा. इस मौके पर सिर्फ संदेश भेजकर बैठ नहीं रहना चाहिए. इसकी रक्षा के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.
आम लोगों के साथ सरकार को भी इस विषय पर सोचना होगा. जिस तरह गर्मी बढ़ रही है और जल स्तर गिर रहा है. इससे आनेवाले दिनों में जल संकट बढ़ सकता है. इसके प्रति सभी को सचेत होना होगा. विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई रोकनी होगी.
तालाब का जीर्णोद्धार जरूरी है. किसी भी पेड़ को काटने पर उसकी जगह कम से कम पांच पेड़ लगाने का कानून बनाना चाहिए और इसको कड़ाई से लागू करना चाहिए. पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए तालाब खुदवाना चाहिए. अपार्टमेंट बनाने का मंजूरी तभी मिले जब की बिल्डर खुली जगह छोड़ कर उसमें पौधे लगायें.
सतीश कुमार, कंकड़बाग (पटना)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >