नल जल योजना में अधिकारियों की लापरवाही पर हो कार्रवाई

बिहार समेत कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. इससे भूगर्भीय जल स्तर भी काफी नीचे चला गया है, नतीजा लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. आसमान से पानी नहीं बरस रहा है और चापाकल भी दम तोड़ दिया है. हर घर नल का जल योजना का भी समुचित लाभ लोगों तक […]

बिहार समेत कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. इससे भूगर्भीय जल स्तर भी काफी नीचे चला गया है, नतीजा लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं.
आसमान से पानी नहीं बरस रहा है और चापाकल भी दम तोड़ दिया है. हर घर नल का जल योजना का भी समुचित लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है. अगर बात की जाये योजना की तो आम जनता के लिए यह बहुत बेहतर योजना है.
अगर अधिकारी इस योजना के प्रति जवाबदेह बनें, तो गांव के लोगों को पानी की किल्लत होगी ही नहीं, परंतु सरकार को भी समझना होगा कि कौन सा ऐसा कारक है, जिसके कारण लोगों तक सही तरीके से योजना का पानी नहीं पहुंच पा रहा है. इस योजना से जुड़े लापरवाह अधिकारियों व संवेदकों के प्रति सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए.
प्रभाकर कुमार, पतौरा (मोतिहारी)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >