लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए युवा वर्ग सक्रिय

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है. हर जगह पुलिस प्रशासन से लेकर अफसर, संगठन, राजनेता लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं तथा लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी कैसे हो, हर पहलुओं को समझा रहे हैं. इससे लोगों में मताधिकार के प्रति सकारात्मक नजरिया देखा जा रहा […]

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है. हर जगह पुलिस प्रशासन से लेकर अफसर, संगठन, राजनेता लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं तथा लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी कैसे हो, हर पहलुओं को समझा रहे हैं.
इससे लोगों में मताधिकार के प्रति सकारात्मक नजरिया देखा जा रहा है. वहीं, मोतिहारी शहर के एसएनएस कॉलेज, एमएस, एलएनडी व अन्य कई कॉलेजों में एनएसएस के छात्र-छात्राएं व एनसीसी के छात्र युवा मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं.
यह स्थिति पिछले लोकसभा चुनाव से देखा जाये तो युवाओं को अपने अधिकार के प्रति ज्यादा सक्रिय कर देखा जा रहा है. इससे लोकतंत्र का स्तंभ मजबूत होगा तथा राजनीति में युवा सांसद के प्रवेश का रास्ता भी प्रशस्त होगा.
नितेश कुमार सिन्हा, जानपुल चौक (मोतिहारी)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >