अपराधियों पर नकेल कसने को कठोर कदम की जरूरत

आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए सरकार व प्रशासन को कठोर कदम उठाने की जरूरत है.हाल के दिनों में दरभंगा जिले में अपराध बढ़ा है. शहर में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. इससे पुलिस व प्रशासन का इकबाल कम होता है. हाल ही ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हालांकि, पुलिस अपना […]

आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए सरकार व प्रशासन को कठोर कदम उठाने की जरूरत है.हाल के दिनों में दरभंगा जिले में अपराध बढ़ा है. शहर में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. इससे पुलिस व प्रशासन का इकबाल कम होता है. हाल ही ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हालांकि, पुलिस अपना काम कर रही है. लेकिन, कुछ तो चूक हो रही है, जिसके कारण अपराधियों ने फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है.
इसलिए सरकार और पुलिस को ठोस कदम उठाना चाहिए. हाल के दिनों में अपराधियों ने लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है. इसे पुलिस को चुनौती मान कर नकेल कसने के लिए काम शुरू कर देना चाहिए. पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.
मो. हेदायतुल्लाह, चांडी (दरभंगा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >