नेताजी के कटहल से गये-गुजरे हम

आज इनसान की जिंदगी नेता जी की भैंस और कटहल से भी गयी-गुजरी हो गयी है. एक आम इनसान के साथ कभी भी, कहीं भी और कोई भी अप्रिय घटना घट जाती है. कई बार तो वह जानलेवा भी साबित हो जाती है. लेकिन जनता के सुख-दुख की साथी पुलिस उतनी फिक्रमंद नहीं होती. सक्षम […]

आज इनसान की जिंदगी नेता जी की भैंस और कटहल से भी गयी-गुजरी हो गयी है. एक आम इनसान के साथ कभी भी, कहीं भी और कोई भी अप्रिय घटना घट जाती है. कई बार तो वह जानलेवा भी साबित हो जाती है. लेकिन जनता के सुख-दुख की साथी पुलिस उतनी फिक्रमंद नहीं होती.

सक्षम लोगों के दबाव डालने या पूछने पर रटा-रटाया जबाव देती है कि मामले की जांच चल रही है, जबकि किसी नेता की भैंस या कटहल चोरी हो जाये तो पूरा पुलिस विभाग मामले को गंभीरता से लेता है और फिंगर प्रिंट से लेकर अन्य फोरेंसिक जांच में भी कोताही नहीं बरती जाती है. पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्री जी की भैंसों को खोज निकालती है. यह हमारी विडंबना ही है जो आज हमारे स्वतंत्र भारत में आम जनता की जिंदगी नेताजी की भैंस और कटहल से भी सस्ती हो गयी है.

अमित कुमार, धनबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >