फिशी कॉल-मेल से रहें सतर्क

बढ़ते बैंकिंग फ्रॉड को देखते हुए ग्राहकों को एक सतर्कता अवश्य बरतनी चाहिए कि किसी भी फोन कॉल पर, चाहे फोन करनेवाला खुद को आरबीआइ या बैंक के बड़े अधिकारी बताये, अपना नेट बैंकिंग का पासवर्ड या एटीएम या क्रेडिट कार्ड का पिन यानी नंबर या ओटीपी कतई न बताएं. इसी तरह किसी अपरिचित द्वारा […]

बढ़ते बैंकिंग फ्रॉड को देखते हुए ग्राहकों को एक सतर्कता अवश्य बरतनी चाहिए कि किसी भी फोन कॉल पर, चाहे फोन करनेवाला खुद को आरबीआइ या बैंक के बड़े अधिकारी बताये, अपना नेट बैंकिंग का पासवर्ड या एटीएम या क्रेडिट कार्ड का पिन यानी नंबर या ओटीपी कतई न बताएं.

इसी तरह किसी अपरिचित द्वारा लालच देकर बैंक से जुड़ी जानकारी इमेल से मांगने पर भी कोई जानकारी न दें. किसी भी अनधिकृत लेन-देन होने पर इसकी शिकायत संबंधित बैंक के कॉल सेंटर पर तुरंत करें और पंजीकृत संख्या प्राप्त करें. बैंक के कॉल सेंटर का नंबर कार्ड के पीछे अंकित रहता है. प्रत्येक बैंक के वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >