स्वतंत्रता दिवस पर सतर्कता

बुधवार को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है. देश के कई इलाकों में इस अवसर पर पतंगबाजी की परंपरा है और बच्चों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन बाजार की प्रतिस्पर्द्धा ने इसे भी अपना शिकार बना लिया है. बाजार में कांच युक्त मांझे वाले धागे बिकने लगे हैं. पिछले साल […]

बुधवार को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है. देश के कई इलाकों में इस अवसर पर पतंगबाजी की परंपरा है और बच्चों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन बाजार की प्रतिस्पर्द्धा ने इसे भी अपना शिकार बना लिया है. बाजार में कांच युक्त मांझे वाले धागे बिकने लगे हैं.
पिछले साल इस मौके पर इसने कई लोगों की जान ली. कई बाइक सवारों की इसी मांझे वाले धागे में फंसने से मौते हुई. कुछ बच्चे छत से गिर गये. 10 साल के बच्चे की मौत बारिश में गीले धागे के बिजली के तार के संपर्क में आने से हो गयी. सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने भी कांचयुक्त मांझों की बिक्री पर सख्ती बरतते हुए प्रतिबंध लगा रखा है.
इसके बावजूद, बड़ी संख्या में पतंग विक्रेता इसका उल्लंघन कर रहे हैं. लिहाजा, प्रशासन को तो इसके प्रति सचेत होना ही होगा और माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी सतर्कता बरतनी होगी, ताकि इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर कोई हादसा न हो.
अखिल सिंघल, इ-मेल से.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >