स्वतंत्रता दिवस पर्यावरण के नाम

इन दिनों प्रदूषण से बचने के लिए सरकार भी गंभीर दिख रही है. लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण पर्यावरण में फैल रहे इस जहर को रोकना एक चुनौती बन गयी है. अगर प्रदूषण से बचना है तो वृक्षारोपण को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है. बीते दिन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा […]

इन दिनों प्रदूषण से बचने के लिए सरकार भी गंभीर दिख रही है. लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण पर्यावरण में फैल रहे इस जहर को रोकना एक चुनौती बन गयी है. अगर प्रदूषण से बचना है तो वृक्षारोपण को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है. बीते दिन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम पर जोर दिया जायेगा.
सरकार ने कहा कि सरकार इस वर्ष विशेष वृक्षारोपण अभियान के तहत 9.16 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर यह अभियान ज्यादा जोर पकड़ेगा. जहां एक और हम स्वतंत्र होने की खुशी में झूमेंगे. वहीं दूसरी ओर प्रदूषण से स्वतंत्र होनी की बड़ी शुरुआत वृक्षारोपण. इस बार का स्वतंत्रता दिवस पर्यावरण के नाम कर दें.
नीलेश मेहरा, गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >