आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, आप अपने प्रदेश से आगे निकल कर देश के समूचे लोगों का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. उनका भी जिन्होंने आपको वोट नहीं दिया होगा, और उनके लिए आपको विराट हृदय की आवश्यकता होगी.
प्रधानमंत्री होने के पश्चात आपके पास कामों की एक पूरी सूची होगी, लेकिन इसी बीच हम आपका ध्यान कुछ मुख्य मुद्दों की ओर फिर से लाना चाहते हैं. इस समय देश को ऐसे सख्त प्रशासक की आवश्यकता है, जिसका कोई निजी एजेंडा या कोई स्वार्थ न हो. यह आपकी जिम्मेवारी है कि आप देश के प्रशासन को सुदृढ़ करें, न्याय के रास्ते पर चलें, भ्रष्टाचार पर नाकाबिले-बरदाश्त की नीति अपनायें और अल्पसंख्यक समुदायों का भी विश्वास जीतें. जिस दिन आप ऐसा सफलतापूर्वक कर लेंगे, उस दिन आप हरेक भारतवासी के दिल में बसने लगेंगे.
एक नागरिक, ई-मेल से
