रोहतास के डीएम को साधुवाद

रोहतास के डीएम अनिमेश कुमार पराशर ने काबिले तारीफ कार्य किया है. रोहतास जिला शौचालय निर्माण में अव्वल है. यानी डीएम ने सराहनीय कार्य करते हुए इस जिले को पूर्ण ओडीएफ घोषित कराने के लिए कड़ी मेहनत की है. डीएम पराशर ने जनता को इस तरह जागरूक किया कि कई महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र बेचकर […]

रोहतास के डीएम अनिमेश कुमार पराशर ने काबिले तारीफ कार्य किया है. रोहतास जिला शौचालय निर्माण में अव्वल है. यानी डीएम ने सराहनीय कार्य करते हुए इस जिले को पूर्ण ओडीएफ घोषित कराने के लिए कड़ी मेहनत की है. डीएम पराशर ने जनता को इस तरह जागरूक किया कि कई महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र बेचकर शौचालय निर्माण कर लिया.

यहां तक कि ब्याज पर रकम लेकर भी शौचालय निर्माण किया. यही वजह है कि रोहतास जिला का संझौली प्रखंड बिहार में सबसे पहले ओडीएफ घोषित हुआ है. डीएम हर दिन मानिटरिंग करते रहे. समाज के हर तबके को साथ लिया. डीएम का भले ही ट्रांसफर हो जाये या प्रमोशन हो जाये, लेकिन जनता के दिलोदिमाग में वे रहेंगे. बेशक ऐसे डीएम को साधुवाद.

अखिलेश श्रीवास्तव, शिवसागर, रोहतास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >