नये साल पर संकल्प लें

नया साल आने ही वाला है. एक बार फिर हम सब अपने आप को सुधारने की कोशिश करेंगे, पर क्या इन सबसे कुछ बदलाव आयेगा? क्या हम सब हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाईचारे के साथ रह रहे हैं? ठीक बड़ा दिन के दिन गिरजाघर में तोड़ फोड़ और स्कूलों में बड़ा दिन न […]

नया साल आने ही वाला है. एक बार फिर हम सब अपने आप को सुधारने की कोशिश करेंगे, पर क्या इन सबसे कुछ बदलाव आयेगा? क्या हम सब हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाईचारे के साथ रह रहे हैं?

ठीक बड़ा दिन के दिन गिरजाघर में तोड़ फोड़ और स्कूलों में बड़ा दिन न मनाने की धमकी, ये किस बात के संकेत हैं? कुछ लोग आज भी देश में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं? क्या कोई भी धर्म इन सब बातों की इजाजत देता है? कब तक हम बदलाव का इंतजार करें? आइए, नये साल में हम सब यह संकल्प लें कि हम दूसरों को न देख, सिर्फ अपने आप को बदलें. हम अपने हृदय का परिवर्तन करें.

ई बी डेविड, जमशेदपुर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >