प्रारंभ पूर्व ही हानि

दिल्ली की मेट्रो मैजेंटा लाइन पर ट्रायल के दौरान दीवार से टकराने से मेट्रो के कोच समेत कई चीजों को नुकसान हुआ है. इससे एक बात साफ होती है कि हर समय सचेत रहना जरूरी है और जो भी क्रमाचार (प्रोटोकॉल) है, उसका ध्यान से पालन करना बहुत ही आवश्यक होता है. सचेतता के अभाव […]

दिल्ली की मेट्रो मैजेंटा लाइन पर ट्रायल के दौरान दीवार से टकराने से मेट्रो के कोच समेत कई चीजों को नुकसान हुआ है. इससे एक बात साफ होती है कि हर समय सचेत रहना जरूरी है और जो भी क्रमाचार (प्रोटोकॉल) है, उसका ध्यान से पालन करना बहुत ही आवश्यक होता है. सचेतता के अभाव में नयी मेट्रो सेवा के शुरू होने से पहले ही उसे नुकसान हुआ है.

सार्वजनिक सेवा मिलने के लिए जनता को लंबे समय का इंतजार करना पड़ता है और ऐसे में सचेतता न होने से नुकसान हो, तो वह सेवा मिलने में और देरी लग जाती है. नुकसान को सिर्फ पैसों में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि लापरवाह लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी जरूरी है. दिल्ली में प्रदूषण की समस्या गंभीर है. ऐसे में कम-से-कम गाड़ियों का उपयोग होना चाहिए. ऐसे में राजधानी के लोगों के लिए मेट्रो ही आशा की किरण है.

वैजयंती सूर्यवंशी, ई-मेल से.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >