एयरलाइंस में छेड़खानी

दंगल गर्ल जायरा वसीम को छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा. एयरलाइन्स में उनके पीछे वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था. जायरा ने यह बात सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके कुछ ही समय बाद आरोपी पकड़ा गया. शर्म की बात है कि आज भी स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले […]

दंगल गर्ल जायरा वसीम को छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा. एयरलाइन्स में उनके पीछे वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था. जायरा ने यह बात सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके कुछ ही समय बाद आरोपी पकड़ा गया.
शर्म की बात है कि आज भी स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही. यह एक गंभीर मुद्दा है. सरकार किसी की भी हो, महिलाओं की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा. इस तरह की घटनाओं का लगातार बढ़ना एक गंभीर मुद्दा है.
जब तक महिलाएं ऐसे अपराधों के खिलाफ आवाज नहीं उठायेंगी, इस तरह की घटिया मानसिकता के लोगो को मौका मिलता रहेगा. सरकार अगर वास्तव में इस बात को लेकर गंभीर है, तो हर स्कूल-कॉलेज में आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दे, ताकि महिलाओं की स्थिति वास्तव में सुधरे.
डॉ शिल्पा जैन सुराणा, इमेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >