पायलट वाहन के हॉर्न से परेशान यूट्यूबर ने प्रियंका गांधी के काफिले का रोका, गिरफ्तार

Priyanka Gandhi Convoy: कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के काफिले को एक यूट्यूबर ने रोक दिया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Priyanka Gandhi Convoy: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के काफिले को एक यूट्यूबर ने अचानक रोक दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने उस यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ भी दिया गया.

प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने वाला यूट्यूबर कौन है?

प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने वाले यूट्यूबर को नाम अनीश अब्राहम है. वो एलानाडू का रहने वाला है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मन्नुथी पुलिस ने घटना के सिलसिले में अनीश अब्राहम को हिरासत में लिया और बाद में उसे थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया. उसकी कार जब्त कर ली गई है.

पायलट गाड़ी के हॉर्न से परेशान हो गया था शख्स, रोक दिया काफिला

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे मन्नुथी बाईपास जंक्शन पर हुई, जब प्रियंका अपने निर्वाचन क्षेत्र और मलप्पुरम जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वंदूर, मलप्पुरम से कोच्चि हवाई अड्डे जा रही थीं. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रियंका गांधी की सुरक्षा में शामिल वाहन के हॉर्न बजाने से नाराज होकर अपनी कार काफिले के सामने रोक दी. जब मन्नुथी के उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल ने अवरोध को हटाने का प्रयास किया, तो वह कथित तौर पर उनसे झगड़ा करने लगा.

पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज किया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानबूझकर काफिले में घुसने, लोगों की जान खतरे में डालने और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >