G-20 Summit: पूरी दुनिया देखेगी भारत का दम, पीएम मोदी ने किया G-20 के नये लोगो-थीम और वेबसाइट का अनावरण

G-20 Summit: पीएम मोदी ने कहा कि ये हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है, गौरव बढ़ाने वाली बात है कि भारत जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब भारत जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है तो ये आयोजन हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतिनिधित्व है.

G-20 Summit: अब पूरी दुनिया देखेगी भारत का दम. एक दिसंबर से भारत जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा. इसके लेकर पीएम मोदी ने आज यानी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जी-20 के नए लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब भारत जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है तो ये आयोजन हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतिनिधित्व है.

पीएम मोदी ने किया वन सन-वन वर्ल्ड का आह्वान: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड के मंत्र के साथ विश्व में अक्षय ऊर्जा क्रांति का आह्वान किया है. भारत ने वन अर्थ, वन हेल्थ के मंत्र के साथ वैश्विक स्वास्थ्य को मजबूत करने का अभियान शुरू किया है. और अब G20 में भी हमारा मंत्र वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर है.

पीएम मोदी ने कहा कि ये हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है, गौरव बढ़ाने वाली बात है कि भारत जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि, आज विश्व इलाज की जगह आरोग्य की तलाश कर रहा है. हमारा आयुर्वेद, हमारा योग, जिसे लेकर दुनिया में एक नया उत्साह और विश्वास है. हम उसके विस्तार के लिए एक वैश्विक व्यवस्था बना सकते हैं.

गौरतलब है कि जी-20 की अध्यक्षता इस बार भारत कर रहा है. मंगलवार को पीएम मोदी ने जी 20 के नए लोगो, थीम के साथ-साथ वेबसाइट का अनावरण किया. पीएम मोदी ने कहा जी- 20 का लोगो केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं हैं. यह एक संदेश है. यह एक भावना है एक सोच है. पीएम मोदी ने पूरे देश वासियों को इसके लिए बधाई दी है. 

Also Read: Garuda VIl: जोधपुर एयर शो में दिखा राफेल का दम, भारत और फ्रांस का 7वां संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >