Abhijeet Dipke: स्याही फेंके जाने के बाद CJP समर्थक आक्रोशित होकर मंच की तरफ दौड़ पड़े, जिससे कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित रहा. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया.
अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, तबीयत बिगड़ी
घटना से पहले अनशन के 21वें दिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें प्रदर्शन स्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई. नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और इसके चलते कुछ छात्रों की मौत के विरोध में वांगचुक बीते 28 जून से CJP के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दीपके ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप
CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया. दीपके का दावा है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें हिरासत में भी ले लिया. फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के अनशन आंदोलन को कौन-कौन दे रहे समर्थन? झारखंड का ये विधायक भी पहुंचा जंतर-मंतर
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का अस्पताल में भी अनशन जारी, पत्नी गीतांजलि बोलीं- 20 जुलाई को होकर रहेगा संसद मार्च
