Video : सामने पड़ी थी प्रेमी की लाश, खुद को रोक न सकी प्रेमिका, कर ली लाश से शादी

Video : पिता और भाइयों ने प्रेमी की हत्या कर दी, तो महिला ने अपने प्रेमी के लाश से शादी कर ली. महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले का यह मामला सुर्खियों में है. जानें आखिर क्या है पूरा मामला.

Video : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 21 वर्षीय आंचल मामिडवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने प्रेमी के शव के साथ शादी करती दिख रही है. आरोप है कि उसके पिता और दो भाइयों ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी. युवती ने अपने परिजनों को सख्त सजा देने और फांसी तक की मांग की है.

हिमेश ने सक्षम पर गोली चला दी

पुलिस के अनुसार, आंचल का 20 साल का प्रेमी सक्षम ताटे गुरुवार शाम पुराने गंज क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी उसके और आंचल के भाई हिमेश मामिडवार के बीच झगड़ा हो गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई से एक अधिकारी ने बताया कि हिमेश ने सक्षम पर कथित तौर पर गोली चलाई जो उसकी पसलियों के आर-पार निकल गई, इसके बाद उसने उसके सिर पर टाइल से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शव से ‘‘विवाह’’ कर लिया आंचल ने

अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद हिमेश, उसका 25 साल का भाई साहिल और पिता गजानन मामिडवार को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार शाम जब सक्षम के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, तभी आंचल वहां पहुंची. उन्होंने बताया कि आंचल ने सक्षम के शव से ‘‘विवाह’’ कर लिया और दावा किया कि इससे उनका प्रेम ‘‘अमर’’ हो जाएगा.

मैं न्याय चाहती हूं : आंचल

आंचल ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में सक्षम की हत्या के आरोपियों अपने पिता और भाइयों को फांसी दिए जाने की भी मांग की. आंचल ने कहा कि मैं पिछले तीन साल से सक्षम से प्रेम करती थी लेकिन जाति अलग होने के कारण मेरे पिता हमारे रिश्ते के खिलाफ थे. मेरा परिवार अक्सर सक्षम को जान से मारने की धमकी देता था और अब मेरे पिता एवं भाइयों हिमेश और साहिल ने उसे मार डाला. मैं न्याय चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि आरोपियों को फांसी दी जाए. उसने कहा कि अब उसका सक्षम के घर में ही रहने का इरादा है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >