हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 5 विधायकों ने ‘क्रॉस-वोटिंग’ की, पार्टी ने कहा- विश्वासघात करने वालों पर होगी कार्रवाई

Haryana Rajya Sabha Election : राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर बौद्ध को जीत मिल गई है. रिटर्निंग ऑफिसर ने दोनों को विजेता घोषित कर दिया है. नीचे पढ़ें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्या कहा.

Haryana Rajya Sabha Election : सोमवार को हरियाणा में राज्यसभा चुनाव हुआ. वोटों की गिनती आधी रात के बाद पूरी हुई, जिसमें कांग्रेस और बीजेपी दोनों को एक-एक सीट मिली.

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर

1. हरियाणा विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या: 90
2. राज्यसभा की 2 सीटों के लिए वोटिंग हुई.
3. राज्यसभा चुनाव में मतदान करने वाले विधायकों की संख्या: 88
4. वैध मतों (Valid Votes) की संख्या: 83
5. अमान्य वोटों (Invalid Votes) की संख्या: 5 (चार कांग्रेस, 1 भाजपा)
6. कितने वोट पलटे: 5 कांग्रेस वोट BJP समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में गए.

किन्हें मिली जीत

राज्य के बहुचर्चित राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस पार्टी के करमवीर सिंह बौद्ध को जीत मिली.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्या कहा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात मीडिया से बात की. उन्होंने दोनों नेताओं को उनकी जीत पर बधाई दी. सैनी ने निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल वोट का हवाला देते हुए कहा कि नांदल कांग्रेस उम्मीदवार से मामूली अंतर से हार गए. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने ‘क्रॉस-वोटिंग’ की. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के चार विधायकों के वोट अमान्य घोषित कर दिए गए.

यह भी पढ़ें : ओडिशा राज्यसभा चुनाव: BJD और BJP विधायकों के बीच झड़प, क्रॉस वोटिंग का भी आरोप

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पांच वोट अमान्य घोषित किए गए जिनमें चार कांग्रेस के और एक भाजपा का है. इन दो सीट के लिए तीन उम्मीदवार – भाजपा के भाटिया (58), कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध (61) और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल (63) चुनाव मैदान में थे. भाजपा समर्थित नांदल ने 2019 में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी.

क्रॉस-वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी महासचिव बी.के. हरिप्रसाद ने कहा कि क्रॉस-वोटिंग करने वाले और ‘‘कांग्रेस के साथ विश्वासघात’’ करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. क्रॉस-वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों के बारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन लोगों को समझ आ गया है और जनता उन्हें सबक सिखाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >