बाइक से घिसटती रही महिला, रैपिडो चालक कर रहा था लूटपाट की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़ित महिला ने बीते 21 अप्रैल को बेंगलुरु के इंदिरा नगर के लिए बाइक बुक की थी. लेकिन रैपिडो चालक की मंशा लूटपाट की थी, इसी इरादे से उसने कथित तौर पर ओटीपी चेक करने के बहाने महिला का फोन ले लिया. फोन लेने के बाद वो गलत दिशा में गाड़ी चलाने लगा. जिसके बाद महिला चलती बाइक से कूद गई.

कर्नाटक: बेंगलुरु में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक रैपिडो बाइक चालक ने महिला सवारी को कथित रूप से छूने और उसका पर्स व मोबाइल फोन छीनने कोशिश की. लूटपाट के डर से महिला चलती मोटरसाइकिल से कूद गई. बाइक से कूदने के बाद महिला कुछ दूर तक घिसटती रही. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि महिला बाइक के पीछे घिसट रही है.

फोन छीनने की कोशिश: बता दें, पीड़ित महिला ने बीते 21 अप्रैल को बेंगलुरु के इंदिरा नगर के लिए बाइक बुक की थी. लेकिन रैपिडो चालक की मंशा लूटपाट की थी, इसी इरादे से उसने कथित तौर पर ओटीपी चेक करने के बहाने महिला का फोन ले लिया. फोन लेने के बाद वो गलत दिशा में गाड़ी चलाने लगा.

आरोपी रैपिडो चालक गिरफ्तार: फोन लेने और बाइक को गलत दिशा में मोड़ने के बाद महिला ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया, उसके बाद चलती बाइक से कूद गई. बाइक से कूदने के बाद पीड़िता कुछ दूर घिसटती रही. वहीं, घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी रोपिडो चालक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम दीपक है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Also Read: जानिए क्या है QUAD जिसमें पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत, क्यों चीन खाता है इतना खौफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >