Winter Session of Parliament: सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र, अदाणी-मणिपुर समेत इन मुद्दों पर गरमा सकता है सदन

Winter Session of Parliament: संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा है. सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. शीत सत्र से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार ने सभी दलों से संसद का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की अपील की.

Winter Session of Parliament: 18वीं लोकसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी 25 नवंबर (सोमवार) से शुरू होने वाला है. शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार है. सत्र शुरू होने के एक दिन पहले रविवार को सभी दलों की बैठक हुई. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से बुलाई गई बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, शिवसेना, बीजू जनता दल समेत कई और दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने सभी दलों से संसद का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की अपील की है.

अदाणी समेत इन मुद्दों पर गरमा सकता है सदन

शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने की पूरी संभावना है. विपक्ष ने पहले से ही हंगामा करने की तैयारी कर कर ली है. विपक्षी दलों ने मुद्दों की लंबी फेहरिस्त तैयार कर ली है. अदाणी, महंगाई समेत कई मुद्दे को विपक्ष शीतकालीन सत्र में उठा सकते हैं. इसी कड़ी में अदाणी समूह के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा कराने की विपक्षी दलों की मांग के बीच सरकार ने कहा कि दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समितियां शीतकालीन सत्र में चर्चा के लिए मामलों पर निर्णय करेंगी. वहीं सरकार ने दलों से संसद का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की अपील भी की.

इन मुद्दों पर जोरदार हंगामा के आसार

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बैठक में कहा कि पार्टी अदाणी मामले के साथ-साथ विपक्ष मणिपुर में जातीय संघर्ष पर भी चर्चा चाहती है. उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन जातीय हिंसा के बावजूद सरकार को मणिपुर के मुख्यमंत्री पर भरोसा है. विपक्षी दल ने उत्तर भारत में बढ़ते प्रदूषण और रेल दुर्घटनाओं के मुद्दे पर भी चर्चा की मांग की है.

रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक

संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा है. इससे एक दिन पहले रविवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. इस बैठक में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया. बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और गौरव गोगोई के अलावा टी शिवा, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल भी शामिल हुईं. बता दें, संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 20 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र के लिए वक्फ संशोधन विधेयक समेत 16 विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >