आगरा: पति की हत्या कर बाथरूम के नीचे दफनाया शव, 45 दिन तक लापता होने का करती रही नाटक

पति के लापता होने के बाद पुलिस ने बाथरूम के फर्श के नीचे उसका शव बरामद किया. हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. जानें आगरा के इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से क्या बताया गया.

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला ने 45 साल के अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दबा दिया. हैरानी की बात यह है कि उसने खुद ही पति के लापता होने की शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस ने बाथरूम का फर्श खुदवाया, जहां से शव बरामद हुआ.

व्यक्ति के लापता होने की शिकायत के बाद रूबी शर्मा से हुई पूछताछ

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमीषा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि शर्मा की हत्या उनकी पत्नी रूबी शर्मा ने की थी. उन्होंने बताया कि रूबी शर्मा ने अपने अपराध को छिपाने के लिए शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दबा दिया और ऊपर से कंक्रीट डाल दिया. उन्होंने बताया कि यह जानकारी तब सामने आयी जब पुलिस ने व्यक्ति के लापता होने की शिकायत के बाद रूबी शर्मा से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने हत्या का पता लगाया और शव बरामद किया.

पुलिस ने बताया कि रूबी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने शराब की लत और रोज होने वाले झगड़ों से परेशान होकर करीब डेढ़ महीने पहले अपने पति की हत्या कर दी.

पड़ोसी ने क्या बताया?

पड़ोसी गौरव दीक्षित ने बताया कि सुरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. सुरेंद्र मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले थे और पिछले नौ साल से परिवार के साथ आगरा की रेणुका धाम कॉलोनी में रह रहे थे. जब सुरेंद्र अचानक लापता हुए तो पड़ोसियों ने कई बार उनकी पत्नी रूबी शर्मा से पूछा, लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देती थी. इसी वजह से लोगों को शक होने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >