Viral Video : गर्लफ्रेंड के साथ घूमते मिला पति, पत्नी ने सड़क पर ही उतारा प्यार का भूत

Viral Video : इंदौर में एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद गुस्से में वह सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी. अब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. हालांकि अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि पत्नी अपने पति को सड़क पर पीट रही है. जानकारी के अनुसार, इंदौर में एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. गुस्से में उसने सड़क पर ही पति की पिटाई की. वीडियो में पत्नी कहते हुए सुनी जा सकती है कि जान से मार डलूंगी. वहां मौजूद एक शख्स वीडियो बना रहा था जिसे पत्नी ने ऐसा करने से मना किया, हालांकि बाद में ये वीडियाे सोशल मीडिया पर डाला गया जो वायरल हो रहा है.  देखें वीडियो.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्रसिंह के अनुसार, घटना स्कीम-78 की है. वीडियो में महिला पति की पिटाई कर रही है और दो युवक उसकी मदद करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को Ghar Ke Kalesh @gharkekalesh नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है. गुस्से में महिला अनर्गल भाषा का इस्तेमाल कर रही है और नशे में धुत युवक की पिटाई करते हुए दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >